दरअसल ये दिल दहला देने वाला मामला चीन से सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप की भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। क्योंकि चीन में एक महिला की आँखों से एक या दो नहीं बल्कि 60 से ज्यादा रेंगते कीड़ों को निकाला गया। चौंका देने वाला ये मामला चीन के कुनमिंग से सामने आया, जहाँ डॉक्टर्स की एक टीम ने भयानक ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की आँखों से एक या दो नहीं बल्कि 60 से ज्यादा जीवित कीड़े को निकाला। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला की आँखों में खुजली हो रही थी। उसकी ये परेशानी तब और ज्यादा बढ़ गई जब उसने खुजली से राहत पाने के लिए अपनी आँखों को उँगली से रगड़ने के बाद अपनी आंख में से एक परजीवी कीड़े को बाहर निकलकर रेंगते हुए देखा। बस फिर क्या था? इसे देखकर महिला बुरी तरह घबरा गई। जिसके बाद उसे चीन के कुनमिंग के एक नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया।जांच के दौरान डॉक्टर भी यह देखकर हक्के बक्के रह गए कि उसकी आँखों और पलकों के बीच की जगह में कीड़े रेंग रहे हैं। डॉक्टर्स ने उसकी दाहिनी आंख से 40 से ज्यादा और बाईं आंख से 10 से ज्यादा जीवित कीड़े निकाले। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने कुल मिलाकर महिला की आंख से 60 से ज्यादा परजीवी कीड़े निकालें। बाकी पीड़िता का मानना है कि वह कुत्तों या बिल्लियों से संक्रमित हुई है जो अपने शरीर पर संक्रामक लार्वा ले जाते हैं। महिला सोचती है कि उसने जानवरों को छुआ होगा और उसके तुरंत बाद अपनी आंखें मल ली होंगी। उसे संदेह है कि जानवरों को छूने और उन्हीं हाथों से आंखें रगड़ने पर संक्रमण हो सकता है। एक ऐसा ही पुराना वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है, जिसमें एक बच्चे की आंख में रेंगते कीड़े को निकालते देखा गया। वहीं चिकित्सकों का मानना है की महिला राउंड वॉर्म से संक्रमित थी जो मक्खी के काटने से फैलता है। अब ये बिमारी क्या है इसे समझने में डॉक्टर्स भी हैरान हैं। पर ये जो भी हो काफी खतरनाक है और डॉक्टर्स अब इस घटनाक्रम के बाद इसके रिसर्च पर लगे हुए हैं।