मुखिया संघ के अध्यक्ष बने इंजिनीयर मोअज्जम हुसैन

Md karim Didar
Writer -
Photo source 
Facebook Post
प्रखंड स्तरीय के पंचायत सरकार भवन बारसोई में शनिवार को प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड में नवनिर्वाचित बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मोअज्जम हुसैन को सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के लिए मुखिया संघ की हुई बैठक में प्रखंड क्षेत्र के लगभग काफी नवनिर्वाचित मुखिया ने भाग लिया। बाजिदपुर पंचायत के मुखिया मोअज्जम हुसैन ने प्रखंड अध्यक्ष पद की ज़िमेदारी संभाली। जिसे सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पर चयनित घोषित किया है। संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया और अन्य लोगों ने माला पहनाकर उनको बधाई दी।
Photo source
Facebook Post | image 2
इस दौरान प्रखंड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर जोर रहेगा। प्रत्येक पंचायत में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे और नागरिकों की हरसंभव मदद की जायेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा।