प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका ने अपने मां को किया खिलाया भांग - मधुबनी

Md karim Didar
Writer -

Madhubani 
वर्तमान समय में प्यार के किस्से बहुत ज्यादा ही सुनने को मिलते रहते है और अब एक और किस्सा बिहार से सामने आया है जहाँ मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के एक गांव में प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंग पर जमकर बवाल हुआ। और यह पूरा बवाल इसलिए क्योंकि लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के थे, जिनके बीच करीब चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का गांव से बाहर रहकर काम करता था, जबकि लड़की गांव में ही रहती थी। सब कुछ एकदम ठीक चल रहा था। लेकिन हाल ही में जब लड़के अपने गांव लौटा, जिसके बाद प्रेमिका लड़की ने लड़के के साथ भागने की योजना बना डाली। लेकिन प्रेम में पागल लड़की ने घर से भागने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर सब कोई हैरान रह गए। यह घटना आसपास के गांवों में इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, लड़के को जब पता चला कि उसका प्रेमी गांव आया है तो उसने लड़के के साथ शहर भागने के लिए अपनी माँ को बेहोश करने की योजना बनाई। सोचने वाली बात तो यह है,आखिर एक लड़की अपनी माँ के साथ ऐसा कैसे कर सकती है?

इस योजना में लड़की सबसे पहले सुबह गांव के ही एक दुकान से भांग खरीद लिया और घर में बने साग सब्जी में उसे मिला दिया, जिसके बाद लड़की ने अपनी माँ को खाना परोस दिया। कुछ देर तक लड़की अपनी माँ के बेहोश होने का इंतजार करती रही ताकि घर से अपना सामान और रुपया लेकर आसानी से निकल जाए। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। भांग के नशे के कारण खाना खाने के कुछ देर बाद लड़की के माँ को चक्कर जरूर आने लगा। जिसपर माँ को बेटी पर शक हुआ और फिर माँ के काफी सवाल जवाब करने के बाद उसने स्वीकार कर लिया कि वह गांव के ही दुकान से भांग खरीद कर लाई थी और साथ सब्जी में मिलाकर उसे बेहोश करने की नीयत से खिलाई थी। फिर क्या था? इतना सुनकर वह बेटी से पूछने लगी कि तुमने आखिर ऐसा किया क्यों? जिसके जवाब में बेटी ने बताया कि मुझे उस लड़के से शादी करनी है जिससे मैं प्यार करती हूँ। यह सुनकर माँ हैरान रह गई और लड़की से जब लड़के के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि गांव का ही लड़का उसका प्रेमी है, जिससे वह शादी करना चाहती है। इसके बाद तो मानो बवाल मच गया। लड़की के इस हरकत से नाराज उसकी माँ लड़की का हाथ पकड़कर उसके प्रेमी लड़के के घर पहुँच गई और लड़की को वहीं छोड़कर जाने लगे बाकी धीरे धीरे यह पूरा मामला पूरे गांव में आग की तरह फैल गया। वहीं जब लड़का और लड़की से उनकी मर्जी पूछी गई तो लड़की ने साफ कह दिया कि वह इस लड़के के अलावा किसी से शादी नहीं कर सकती। वहीं लड़के ने भी समाज के सामने अपनी मर्जी से शादी करने की इच्छा जताई।