मनिहारी के दर्जनों गाँव में 2 दिन नहीं रहेगी बिजली, पावर ट्रांसफार्मर को किया जा रहा है, अपग्रेड - Katihar Manihari

Media Desk
Writer -

मनिहारी प्रखंड में विद्युत की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने 33/11 के नवाबगंज पावर सब-स्टेशन में विद्युत आपूर्ति को बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। विद्युत लोड के बढ़ने के कारण, एक 5 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बदला जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान, मनिहारी प्रखंड के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाएगी।

क्या बदलाव आएंगे 5 एमबीए ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में बदलने पर?

इस तरह के अपग्रेड के बाद, नवाबगंज पावर सब-स्टेशन में लगे 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, लो वोल्टेज, रोटेशन, और बिजली ड्रीप से संबंधित समस्याओं में सुधार होगा, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी।

सहायक विद्युत अभियंता अभिजीत कुमार ने बताया कि इस अपग्रेड के लिए पूरे दल-बल के साथ रविवार की सुबह से ही काम शुरू होगा। उनकी टीम क्रेन के सहारे 5 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमबीए के पावर ट्रांसफार्मर को लगाएगी। इससे उपभोक्ताओं को कई समस्याओं से निजात मिलेगी, और उन्हें बेहतर विद्युत सेवा प्राप्त होगी।


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(30)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!